बदलते मौसम के कारण गले में है खराश तो पिएं ये कमाल की चाय, जानें बनाने का तरीका और फायदे

बदलते मौसम के कारण गले में है खराश तो पिएं ये कमाल की चाय, जानें बनाने का तरीका और फायदे

सेहतराग टीम

सेहत बेहतर रखना आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती है। क्योंकि कोरोना महामारी काफी तेजी से फैल रही है। इसी को देखते हुए लोगों को लगातार सलाह दी जा रही है कि वो लोगों से दूरी बनाकर रहें और मास्क जरूर पहनें। इसके अलावा ऐसी चीजे खाएं जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहत बनी रहे। लोग भी ऐसा ही कर रहे हैं तभी तो अब लगने लगा है कि अब कोरोना वायरस को मात देने में हम कामयाब हो सकते हैं। लेकिन उसके लिए लोगों को अपने शरीर पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

पढ़ें- गुणकारी एलोवेरा का ज्यादा इस्तेमाल भी नुकसानदायक, जानें साइड-इफेक्ट

खासकर बदलते मौसम में बीमार होने का खतरा अधिक रहता है। इसके लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत करना जरूरी है। इस समय में फ्लू का खतरा अधिक रहता है। इसमें व्यक्ति सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित हो जाता है। फ्लू की शुरुआत सर्दी से होती है। जब सर्दी होती है, तो गले में खराश होना भी शुरू हो जाता है। गले की खराश दूर करने के लिए आप दादी-नानी के नुस्खे को अपना सकते हैं। इससे बहुत जल्द आराम मिलता है। साथ ही आप ​Moroccan Tea का भी सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि ​मोरक्कन चाय कैसे गले की खराश में फायदेमंद होता है-

मोरक्कन चाय कैसे बनती है

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गले की खराश को दूर करने में मोरक्कन चाय सबसे उत्तम उपाय है। इस बनाने के लिए किसी विशेष चीज़ की जरूरत नहीं पड़ती है, बल्कि अदरक की जड़, शहद और नींबू की मदद से मोरक्कन चाय बनाई जाती है।

कौन सी चीजों से मिलता है फायदा

शहद के फायदे (Honey Benefits)

शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि सर्दी और खांसी में  एंटीबायोटिक दवाओं की तुलना में शहद ज्यादा असरदार है। इसके लिए शहद गले की खराश में कारगर दवा है।

अदरक के फायदे (Ginger or Adrak Benefits)

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं जो गले की खराश के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। अदरक प्रो-इंफ्लेमेटरी प्रोटीन्स को शरीर में जाने से रोकता है। ये प्रोटीन्स गले में खराश और खुलजी पैदा करता है।

नींबू के फायदे (Lemon or Nimbu Benefits)

गले की खराश के लिए नींबू बेहतर दवा है। यह बलगम को तोड़ने में मदद करता है और दर्द में आराम देता है। इसमें विटामिन-सी पाया जाता है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इम्यून सिस्टम शरीर को सुरक्षा कवच प्रदान करता है। साथ ही यह संक्रमण से लड़ता है। इसके अतिरिक्त आप गुनगुने गर्म पानी से गरारे करें। काढ़ा का सेवन करें। जबकि मसाला चाय का भी सेवन कर सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

जानिए, अगर टहलने जाएं तो कब जाएं, कितनी देर टहलें और इससे क्या फायदे होंगे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।